हरियाणा

Haryana News: पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह जी ने व्यापार और विकास अर्थशास्त्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई- बजरंग गर्ग

Haryana News: हिसार- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हिसार में अनमोल रतन देश के पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा जिला कांग्रेस भवन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों ने डाक्टर मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि  अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग ने डाक्टर मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत कहा कि डाक्टर मनमोहन सिंह जी देश के महान अर्थशास्त्री थे। उन्होंने अपनी प्रतिभा से व्यापार और विकास अर्थशास्त्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर मौद्रिक नीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका  निभाई। बजरंग गर्ग ने कहा कि 1991 में डाक्टर मनमोहन सिंह जी ने भारतीय राजनीति में कदम रखा, यह वह समय था जब भारत आर्थिक संकट से जूझ रहा था। ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव ने डाक्टर मनमोहन सिंह जी को देश का वित्त मंत्री नियुक्त किया था। डाक्टर मनमोहन सिंह जी ने वित्त मंत्री रहते हुए भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए थे। डाक्टर मनमोहन सिंह जी भारत देश के 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (NREGA) लागू किया। वहीं सूचना का अधिकार अधिनियम आरटीआई भी उनके कार्यकाल में लागू किया था। भारत सरकार की तरफ से 1987 में डाक्टर मनमोहन सिंह पद्म विभूषण सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। डाक्टर मनमोहन सिंह जी भाईचारा व सादगी के प्रतीक थे, जिन्हें देश हमेशा याद रखेगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, आदमपुर विधायक चंद्र प्रकाश, वरिष्ठ नेता धर्मवीर गोयत, किसान नेता दिलबाग हुड्डा, वरिष्ठ नेता छत्रपाल सोनी, पूर्व चेयरमैन सुखबीर डूडी, सोमवीर लंबा आदमपुर, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल शेरावत, महिला जिला अध्यक्ष संतोष जून, वरिष्ठ महिला नेत्री कृष्ण दुग्गल गीता, महिला नेत्री गीता आहूजा, महिला नेत्री गायत्री देवी, ओबीसी उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, रतन कुमार बडगूजर,   हरपाल खान भाटी, अनूप सिंह सरसाना, क्रांतिकारी हिसार सुरेश गोयल, युवा नेता सुरेश पंघाल, प्रीतम चौधरी ओमप्रकाश कुंडू, नरेंद्र लाडवा, चंद्रभान काजला, ईश्वर मोर, वरिष्ठ नेता अमर गुप्ता, ओमप्रकाश बजाज, अजय जाखड़ गगन खेड़ी, युवा महासचिव नरेश मलिक, जितेंद्र सिंह, बिल्लू मय्यड़ ,किसान नेता रणधीर सिंह बामल,  छोटू राम, सरोज श्योराण, लक्ष्मी आजाद नगर, अनिल अग्रवाल, यश गोयल, सुनील गोयल, नरेश कुमार गोयल, मास्टर धर्मपाल, विजय कुमार, संदीप वर्मा, देवकी मदान, कमलेश गुप्ता, शमशेर शिव पुराण, सुरेश कुमार जांगलांन, राजेंद्र बंसल, विकास गोयल, अनिल कुमार, राजकुमार, संदीप, प्रिंस, बलवंत सिंह, नीरज, राजेश पचार गोछी,   संदीप धीनवास, रोहताश सिंह, जगजीत सिंह, मुकेश सिंह, सचिन सिहाग, पवन, अरुण कुमार, यश  डॉ रणवीर जांगड़ा, डॉ रामचंद्र रंगा, राकेश कुमार, राहुल गर्ग, मोहित बंसल,  कृष्ण महसी पड़ाव चौक,  रजत हुड्डा, रविंद्र दहिया, दलजीत सिंह पंघाल, नैतिक सिंगल, नमन सिंगल, हरीश गांधी, गौरव बक्शी, भारत सोनी, रोहन सिंह, सत्यवीर सिंह पुनिया लाडवा, सतीश भाटिया, संदीप बेनीवाल, रणधीर भैया, आजाद नगर  बलजीत यादव, निरंजन कुमार गोयल, सुंदर सैनी, सुरेश कुमार, सुरेश पंघाल लाडवा, सोनू दलाल आदि प्रतिनिधियों ने श्रदांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button