हरियाणा

Hisar News: प्रशिक्षु एचसीएस अधिकारियों ने हरियाणा दर्शन कार्यक्रम के तहत हिसार जिले का किया दौरा

Hisar News: प्रशिक्षु एचसीएस अधिकारियों ने हरियाणा दर्शन कार्यक्रम के तहत हिसार जिले का किया दौरा
हिसार, 02 जनवरी।
हरियाणा दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत 6 प्रशिक्षु एचसीएस अधिकारियों ने वीरवार को हिसार जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला उपायुक्त अनीश यादव से मुलाकात कर प्रशासनिक कार्यों में मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अपने दौरे के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने हिसार जिले की ऐतिहासिक और प्रशासनिक महत्व की जगहों का अवलोकन किया। इस क्रम में उन्होंने राखी गढ़ी, खेदड़ थर्मल पावर प्लांट और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार का दौरा किया। अधिकारियों ने इन स्थलों पर आकर क्षेत्र की ऐतिहासिक, ऊर्जा और कृषि संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।
उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं और जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को जिला प्रशासन की चुनौतियों और उनकी भूमिका के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को हरियाणा राज्य के प्रशासनिक ढांचे, विकास परियोजनाओं और सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराना है। इस दौरे के दौरान अधिकारियों ने हिसार जिले की समृद्ध सांस्कृतिक और प्रशासनिक परंपराओं को समझने का अवसर प्राप्त किया।

मुख्य सचिव विवेक जोशी 5 जनवरी को हिसार दौरे पर
हिसार, 02 जनवरी।
उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि जिले में 5 जनवरी को हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी का दौरा प्रस्तावित है। दौरे के दौरान जिले की सभी प्रमुख परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव हिसार मंडल के सभी उपायुक्त, सभी अतिरिक्त उपायुक्त व सभी विभागाध्यक्ष के साथ हिसार मंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक करेंगे।

Related Articles

Back to top button