Big Breaking: Socio Economic के 5 मार्क्स पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया नोटिस , जल्दी चेक करें

 
fas
 

HSSC Group D Result: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी सीईटी स्कोर जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जारी लिंक पर यह स्कोर देख सकते हैं। इसके साथ ही ग्रुप डी की भर्ती अब जल्द सिरे चढ़ जाएगी।

लगभग 4.10 लाख उम्मीदवार
ग्रुप डी सीईटी में पास हुए हैं। इनमें से जनरल कैटेगरी के लगभग 2.6 लाख उम्मीदवारों ने न्यूनतम 50 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं जबकि आरक्षित श्रेणी के लगभग 1.5 लाख उम्मीदवारों ने न्यूनतम 40 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि इस परीक्षा के लिए 13,84,012 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था मगर 21-22 अक्तूबर, 2023 को 8,55,221 ने परीक्षा दी थी। उन्होंने बताया कि वैसे तो जब सीईटी लिया था, उस समय ग्रुप डी के 13657 पद विज्ञापित किए थे। इनमें 13104 पद कॉमन कैडर के हैं जब कि 553 पद अन्य बोडौं, निगमों के हैं।

वही सोसिओ इकोनोमिक के 5 नम्बर के बार फिर से उम्मीदवारों में संशय पैदा कर रहे है | इसी को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एक नोटिस जारी किया है जिसमे आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये स्कोर कार्ड प्रोविजनल है | अभी मामला कोर्ट के अधीन है | जैसा भी कोर्ट का फैसला आएगा उसी के आधार पर ये नम्बर दिए जायेंगे |

Tags