Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, 1 अक्टूबर से कपास का खराबा दिखाने के लिए खुलेगा ई क्षतिपूर्ति पोर्टल

 
news

हरियाणा (Harayana) में ई क्षतिपूर्ति पोर्टल को 1 अक्टूबर से खोला जाएगा। यहां किसान अपनी कपास की फसल में हुए नुकसान का ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल (Minister Jai Prakash Dalal) ने कृषि एंव राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

मंत्री जय प्रकाश दलाल (Minister Jai Prakash Dalal) ने कृषि विभाग के अधिकारियों को कपास फसल के नुकसान का आंकलन करते हुए निर्देश है. आंकलन रिपोर्ट के आधार पर फसल में हुए नुकसान पर वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके। राज्य में कपास फसल में हुए नुकसान के संबंध में कृषि और राजस्व विभाग (Agriculture and Revenue Department) के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

मंत्री जय प्रकाश दलाल (Minister Jai Prakash Dalal) ने अधिकारियों को कपास में गुलाबी सुंडी के प्रकोप से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हर गांव में कपास फसल के लिए फसल कटाई प्रयोगों को दोगुना करते हुए 4 से 8 करने के भी निर्देश दिए ताकि नुकसान का सटीक आंकलन किया जा सके।

राज्य में कलस्टर-2 के अधीन जिला अम्बाला, करनाल, सोनीपत हिसार, जीन्द, महेंद्रगढ़ व गुरुग्राम में जिन किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Prime Minister Crop Insurance Scheme) के तहत फसल बीमा नहीं हुआ उनके लिए राज्य सरकार द्वारा कलस्टर - 2 हेतू हरियाणा फसल सुरक्षा योजना को कपास फसल के लिए शुरु किया है। इसके तहत किसान 30 सितम्बर 2023 तक कृषि विभाग की बेवसाइट पर अपनी कपास की फसल का पंजीकरण मामूली शुल्क अदा कर फसल को सुरक्षित कर सकते हैं।

Tags