Haryana DSP Promotion: हरियाणा में ये 13 DSP बनेंगे IPS, देखिए लिस्ट

 
dv
  Haryana DSP Promotion: हरियाणा के 13 एचपीएस अफसर आईपीएस अफसर प्रमोट होंगे। इसके लिए गृह विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव डीजीपी शत्रुजीत कपूर की तरफ से गृह विभाग को भेजा गया था। साल 2020 के लिए पांच, साल 2021 के लिए चार पद हैं, जिन पर आईपीएस प्रमोट होने हैं। साल 2020 के लिए 15 अफसरों के नाम जोन में हैं, मगर इनमें से एक की मौत हो चुकी है जबकि तीन रिटायर हो चुके हैं। 

इन 15 अफसरों में अशोक कुमार (10 नवंबर, 2022 को मौत हो चुकी है), देश बंधु (निलंबित ही 30 अप्रैल, 2022 को रिटायर हो चुके हैं), सुमेर सिंह, मुकेश कुमार, ध्यान सिंह, सुरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह सांगवान, कृष्ण कुमार (30 जून, 2023 को रिटायर हो चुके हैं), धर्मबीर सिंह, बलजिंद्र सिंह, जयबीर सिंह, कुशलपाल सिंह, राज कुमार वालिया, सुरेश कुमार (31 अक्तूबर, 2023 को रिटायर), ताहिर हुसैन शामिल हैं। इनमें से अशोक कुमार (मृत) और देश बंधु का इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट डीजीपी ने सर्टिफाई नहीं किया है।
वहीं 2021 के चार पदों के लिए 12 अफसरों के नाम जोन में शामिल हैं। इनमें 2020 के जोन वाले अशोक कुमार (मृत), कृष्ण कुमार (30 जून, 2023 को रिटायर हो चुके हैं), धर्मबीर सिंह, बलजिंद्र सिंह, जयबीर सिंह, कुशलपाल सिंह, राज कुमार वालिया, सुरेश कुमार (31 अक्तूबर, 2023 को रिटायर), ताहिर हुसैन शामिल हैं जबकि राजेश कुमार, ममता खर्ब, रविंद्र कुमार तोमर नए शामिल हैं। 

इनमें से अशोक कुमार (मृत) का इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट डीजीपी ने सर्टिफाई नहीं किया है। वर्ष 2022 के चार पदों के लिए 12 अफसरों के नाम जोन में शामिल हैं। इनमें से 2021 के जोन वाले कुशल पाल सिंह, राज कुमार वालिया, ताहिर हुसैन, राजेश कुमार, ममता खर्ब, रविंद्र कुमार तोमर, नरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, विजय सिंह, सिद्धार्थ ढांडा, तानया सिंह, करण गोयल शामिल हैं। इनमें से कुशल पाल सिंह, राज कुमार वालिया, ताहिर हुसैन, राजेश कुमार फोगाट, ममता खर्ब, रविंद्र कुमार तोमर, नरेंद्र सिंह कादियान, विजय सिंह, सिद्धार्थ ढांडा और करण गोयल को इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट डीजीपी ने सर्टिफाई किया है।

Tags