Haryana News: हरियाणा में HIV संक्रमित युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, मामला जानकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

 
news

Haryana News: हरियाणा के हिसार से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक HIV संक्रमित युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो 10 में पढ़ने वाली छात्रा का टेस्ट करवाया गया तो वो भी संक्रमित हुई मिली। आरोपी पर छात्रा के पिता ने  दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज करवा दिया है। मामला हिसार के आजाद नगर एरिया का है, जहां एचआईवी संक्रमित युवक ने दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर दिया।

नाबालिग लड़की के पिता ने दी जानकारी

लड़की के पिता ने पुलिस बयाना मे कहा कि उसकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। गांव का ही युवक उसकी बेटी का पीछा करता था। लड़की ने परेशान होकर उसे बताया तो उन्होंने चार-पांच बार युवक और उसके परिजनों को समझाया। लेकिन बाद में पता चला कि उसकी बेटी भी लड़के के बहकावे में आ गई। उन्हें यह भी पता लगा कि युवक एचआईवी संक्रमित है जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी का भी टेस्ट करवाया।


मां ने की आत्महत्या की कोशिश
जैसे ही बेटी के पॉजिटिव होने की जानकारी लड़की की मां को पता लगी तो कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उनकी तबीयत में सुधार है। ड़की के पिता का कहना है कि वो सब्जी की रेहड़ी लगाकर बेटी की पढ़ाई करवा रहा है। उसकी बेटी स्कूल की टॉपर है। आरोपित ने उसकी बेटी को फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
 

Tags