Haryana News: हरियाणा के छठी से 12वीं तक के छात्रों के लिए बड़ी खबर, सिलेबस में शामिल होगा ये पाठ ​​​​​​​

 
 haryana newsxbharat9 newsxk9 newsxharyana student newsxharyana classesxharyana school news

Haryana News: हरियाणा के सीएम मनोहरलाल ने ब्रह्मसरोवर पर दीपदान किया। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शनिवार को एक साथ दो रिकॉर्ड बने। सुबह 11 बजे एक मिनट तक गीता के तीन श्लोकों का पाठ किया, जिसके साथ दुनियाभर में 1.25 करोड़ लोगों के जुड़ने का दावा किया गया।

वहीं, थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थियों की मौजूदगी में 18 श्लोकों का वैश्विक पाठ किया गया। 950 से ज्यादा यूनिवर्सिटी, कॉलेज व विद्यालय भी जुड़े। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा मौजूद रहे। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत गीता और हमारे ग्रंथ स्कूल पाठ्यक्रम में जोड़े जाएंगे। गीता के 54 श्लोक पाठ्यक्रम में शामिल होंगे।

छठी से 12वीं कक्षा तक गीता के श्लोक पढ़ाए जाएंगे। सीएम ने आह्वान किया कि सभी अपनी जेब में एक छोटी गीता की प्रति भी रखें। देर शाम मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अतिथियों के साथ ब्रह्मसरोवर पर दीपदान किया। शहर की 32 से अधिक संस्थाओं द्वारा सरोवर तटों और संस्थानों में दीपोत्सव का आयोजन किया। सन्निहित के तटों पर शाम को दीपमाला सजाई गई।

सीएम मनोहर लाल ने घोषणा की है कि पिपली में संत रविदास का स्मारक बनाया जाएगा। इसके अलावा जीटी रोड किनारे सिख गुरुओं को समर्पित सिख संग्रहालय और गुरुओं के स्मारक का निर्माण किया जाएगा। 

वहीं डॉ. हिमंत बिस्वा असम के सीएम डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का असम से गहरा संबंध था। श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मिणी असम से थीं। इसलिए असम में श्रीकृष्ण को दामाद मानते हैं। भीम ने भी असम में शादी की थी। अर्जुन ने उनके पड़ोसी राज्य मणिपुर में शादी की थी। भारत का इतिहास बहुत पुराना है। यहां की संस्कृति हजारों वर्ष पुरानी है।

Tags