Haryana News: हरियाणा में CM फ्लाइंग के छापे से हडकंप, कैफे में चल रहा था अवैध हुक्का बार

 
vcx

Haryana News: हरियाणा के रोहतक शहर के दिल्ली रोड स्थित कैफे पर सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान हड़कंप मच गया। टीम को कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार चलता हुआ मिला। 

रेड के दौरान हुक्का बार में दुबई से इम्पोर्ट किया गया तंबाकू समेत अन्य सामान मिला। जिसे जब्त करके कैफे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। रोहतक के दिल्ली रोड के समीप शीला बाइपास स्थित एक कैफे पर गुरुवार रात को गुप्तचर विभाग व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने रेड की। 

कैफे में एक नौजवान लड़का मिला, जिसने अपना नाम जसबीर कॉलोनी निवासी आशीष गिल बताया। कैफे के अंदर चेक किया तो 4 हुक्के, 5 चिलम, कोयला गर्म करने के तीन हीटर, 6 हुक्का पाइप, 2 चिमटे, 1 पैकेट कोयला, 11 पीस व 5 डिब्बी अलग-अलग फ्लेवर के तंबाकू मिले। 

प्रत्येक डिब्बी पर 50-50 ग्राम लिखा था। वहां मिले तंबाकू में दुबई स्पेशल अलखलीन भी शामिल मिला। जिनका वजन 250 ग्राम मिला। आशीष गिल बिना लाइसेंस के हुक्का बार चला रहा था। जिसने अवैध रूप से हुक्का बार चलाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags