Haryana News: हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा को 20 दिन पूरे, अब तक 15 लाख 12 हजार से अधिक लोगों ने यात्रा में की भागीदारी

 
Caxa

Haryana News: देशभर में जोरों शोरों से चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा में भी धूम मचा रही है। यात्रा को राज्य में 20 दिन पूरे हो चुके हैं और इस दौरान 2413 ग्राम पंचायतों तथा शहरी स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में अब तक 15 लाख 12 हजार से अधिक लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित की है। यात्रा के प्रति प्रदेश में जन उत्साह देखने को मिल रहा है और भारी संख्या में लोग विभिन्न स्टॉलो पर जानकारी हासिल करने पहुंच रहे हैं।

        मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल कहते हैं कि मोदी की गारंटी की गाड़ी समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। यह यात्रा न केवल योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रही है, बल्कि नागरिकों को भारत की विकास यात्रा में प्रमुख भागीदार भी बना रही है। प्रत्येक नागरिक का कल्याण और उत्थान होने से निश्चित तौर पर हमारा देश विकसित राष्ट्र बनेगा।

20वें दिन 1 लाख 20 हजार से अधिक लोगों ने यात्रा ने किया स्वागत

        विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के दौरान 20वें दिन भी लोगों की भागीदारी उत्साहवर्धक थी। लगभग 1 लाख 20 हजार से अधिक लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्प शपथ ली। इतना ही नहीं, समाज के लिए सेवा भाव से कार्य करने की इच्छा रखने वाले 4700 से अधिक नागरिकों को माई-भारत वॉलंटियर्स के तौर पर भी अपना नामांकन करवाया। साथ ही, कार्यक्रमों में 1500 से अधिक प्रतिभावान छात्रों, 170 से ज्यादा स्थानीय खिलाड़ियों और लगभग 200 कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।

स्वास्थ्य के प्रति लोग हो रहे जागरूक, हेल्थ कैंपों में भारी संख्या में पहुंच रहे लोग

        यात्रा के दौरान लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता खूब देखने को मिल रही है। विभागों द्वारा लगाए जा रहे हेल्थ कैंपों में लोग चेकअप के लिए पहुंच रहे हैं। 20वें दिन भी 22,131 लोगों ने अपना हेल्थ चेकअप करवाया। साथ लगभग 20 हजार लोगों की टीबी की जांच की गई। अब तक कुल 3 लाख 14 हजार से अधिक लोगों का हेल्थ चेकअप किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंपों में 20वें दिन आयुष्मान योजना के तहत लगभग 2900 नये आवेदन प्राप्त हुए।

Tags