Haryana News: हरियाणा में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, हिरासत में लड़कियां और मैनेजर

 
news

हरियाणा के फतेहाबाद में टोहाना पुलिस ने आज टोहाना के चंडीगढ़ रोड पर एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। 

वहां से मैनेजर और 4 लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

रेड से पहले ही स्पा सेंटर का संचालक मौके से फरार हो गया। 

पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ व पुलिस छानबीन जारी है।

डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें चंडीगढ़ रोड स्थित गोल्डन सपा सेंटर पर वेश्यावृत्ति का धंधा चलने बारे सूचनाएं मिली थीं। 

इन्हीं सूचनाओं के आधार पर आज बोगस ग्राहक बनाकर यहां भेजा गया था और उसे 500-500 रुपए के दो नोट हस्ताक्षर करके दिए गए थे। 

बोगस ग्राहक के अंदर जाने के बाद पुलिस टीम द्वारा रेड की गई तो वहां मौजूद मैनेजर से वही दोनों नोट बरामद कर लिए गए।

डीएसपी ने बताया कि सपा सेंटर में चार लड़कियां व मैनेजर को हिरासत में लिया गया है। 

चारों लड़कियां पंजाब क्षेत्र की हैं, जबकि मैनेजर जींद जिले का रहने वाला है। 

वहीं सपा सेंटर संचालक काकड़ोद का रहने वाला है, जो रेड से पहले ही वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ की जा रही है। 

सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Tags