Haryana To Ayodhya: हरियाणा से डायरेक्ट अयोध्या के लिए चलेंगी बसें, इन 3 बड़े शहरों से होगी शुरुआत

 
हरियाणा से डायरेक्ट अयोध्या के लिए चलेंगी बसें
  Haryana To Ayodhya: राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद यह मंदिर दर्शनों के लिए खुल जाएगा। राम लला के दर्शन भक्त आसानी से कर सकें, इसके लिए हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल से स्पेशल ट्रेनें और बस सेवा शुरू की जाएगी। हरियाणा से अयोध्या के लिए फरवरी महीने से बस सेवा शुरू करने की तैयारी है

सरकार इसकी शुरुआत हरियाणा के तीन बड़े शहरों फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत से करने जा रही है। इसके साथ रोहतक भी ट्रेन के जरिए सीधा श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से जुड़ेगा। इसके लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने मंजूरी दे दी है। बठिंडा से चलकर यह ट्रेन रोहतक, बहादुरगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ व अयोध्या होते हुए बनारस तक पहुंचेगी। 

ट्रेन सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार को चलेगी। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊना से अयोध्या के लिए 7 फरवरी को विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि बस सेवा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से बातचीत की जा रही है। जल्द ही इस सेवा को लेकर सभी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

जिसके बाद फरवरी माह से विधिवत नई बस सेवा सूबे से शुरू कर दी जाएगी। मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि 22 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल श्रीराम लला के दर्शन के लिए रवाना होंगे। इसके बाद मैं भगवान राम के दर्शन करने जरूर जाऊंगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग न्योते के बाद भी नहीं जा रहे वह अभागे हैं। बीते कल ही CM मनोहर लाल ने 22 जनवरी को ड्राई डे का ऐलान किया था। 

हालांकि VHP सहित अन्य हिंदू संगठनों के द्वारा सरकार से इस दिन छुट्‌टी किए जाने की मांग भी की जा चुकी है, लेकिन सरकार ने अभी छुट्‌टी को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने बीते कल पंचकूला में कहा कि 22 जनवरी को राज्य में सभी शराब की दुकानें बंद कर ड्राई डे रखने का फैसला लिया गया है। 

यह फैसला 22 जनवरी के धार्मिक महत्व को देखते हुए लिया गया है। इस दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इससे पहले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले लोगों को सात्विक भोजन करने की सलाह दे चुके हैं।

हिमाचल से चलने वाली ट्रेन की समय सारिणी

7 फरवरी को दोपहर 3:50 मिनट पर अंब-अंदौरा से चलेगी।
दोपहर बाद 4:12 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
4:14 बजे ऊना से चलेगी और 4:40 पर नंगल डैम पहुंचेगी
4:42 बजे नंगल डैम से चलेगी।
शाम 6:43 बजे पर ट्रेन चंडीगढ़ पहुंचेगी और 6:55 बजे यहां से चलेगी।
7:40 बजे अंबाला पहुंचेगी और 7:45 बजे अगले पढ़ाव को बढ़ेगी।


9.30 बजे ट्रेन सहारनपुर पहुंचेगी, यहां 10 मिनट ठहराव के बाद 9:40 बजे चलेगी।
रात 12:47 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी, 12.55 पर आगे रवाना होगी।
सुबह 9:25 पर रेल अयोध्या नगरी पहुंचेगी।

Tags