Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज छाया घना कोहरा, देखिए शहरों की लिस्ट

 
ac

Haryana Weather Alert: हरियाणा में कड़ाके की ठंड के दौर में 32 शहर बहुत घने कोहरे की चपेट में आ गए हैं। इसको देखते हुए सीजन में पहली बार मौसम विभाग ने इन शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

साथ ही वाहन चालकों को सलाह दी है कि वह दिन और शाम को अपने अपने वाहनों की फॉग लाइट जला कर ही बाहर निकले।

मौसम विभाग के अनुसार बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, हिसार, नारनौंद, फतेहाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, इंद्री, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध , कैथल, निलोखेड़ी, नरवाना, टोहाना, कलायत, रतिया, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद में घना कोहरा है।

आज से 27 दिसंबर तक डेंस टू वैरी डेंस फॉग का ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन जिलों में वाहनों से सफर करने वाले लोगों को सुबह और शाम ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। 

आज कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बूंदाबांदी की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इसके बाद एक बार फिर 26 दिसंबर से बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में ठंड का दौर जारी है। इस बदलाव से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी और रात के तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को राज्य में दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सुबह और शाम ओस गिरने का सिलसिला जारी है। 

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सर्दी के साथ कोहरा भी बढ़ता है तो यह सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में फसल में कीट लगने की संभावना बनी रहती है, इसलिए किसानों को देखरेख की ज्यादा जरूरत है।

कोहरा छाने से रात व सुबह के तापमान में गिरावट आती है। इससे रबी फसल की दर बढ़ती है। कोहरा छाने से रात व सुबह का तापमान गिरने से फसल का अंकुरण अच्छा होगा। जिसका लाभ किसान को मिलेगा। 

दिन का तापमान लगभग अनुकूल रहने से किसी प्रकार के नुकसान की कोई संभावना नहीं है।किसानों का कहना है कि इस तरह का मौसम इस समय खेती-किसानी के लिए फायदेमंद होता है। खासकर चना, गेहूं, मटर, आलू, टमाटर आदि की फसल को इस सर्दी से फायदा होगा।

Tags