Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल सुबह पड़ेगी जबरदस्त धुंध, तापमान में आई बड़ी गिरावट

 
sc

हरियाणा में लगातार मौसम में बदल रहा है। अब मौसम विभाग ने आज से 26 दिसंबर तक घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि विभाग ने बीते कल 27 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया था।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन जिलों में वाहनों से सफर करने वाले लोगों को सुबह और शाम ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। आज कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बूंदाबांदी की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इसके बाद एक बार फिर 26 दिसंबर से बारिश के आसार बन रहे हैं।

इन जिलों में रहेगा ऑरेंज अलर्ट

हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में आज और कल घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 24 दिसंबर से लेकर 27 दिसंबर तक धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र में 28 दिसंबर तक घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट है।

हिसार का बालसमंद रहा सबसे ठंडा

हरियाणा का हिसार के बालसमंद एरिया सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा फतेहाबाद का 6.0, भिवानी-महेंद्रगढ़ का 6.2, हिसार का 6.5, यमुनानगर का 7.0, कुरूक्षेत्र और मेवात का 7.5, पंचकूला का 7.7, सोनीपत का 7.8 डिग्री रहा। करनाल की रातें सबसे गर्म रहीं, यहां का न्यूनतम तापमान 10.1 रिकॉर्ड किया गया।

रात-दिन के तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में ठंड का दौर जारी है। इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। दिसंबर माह में सर्दी बढ़ना रबी सीजन की फसल के लिए लाभकारी माना जा रहा है, विशेषकर गेहूं फसल के लिए। मौसम में आए बदलाव से किसान राहत महसूस कर रहे हैं। सुबह और शाम ओस गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सर्दी के साथ कोहरा भी बढ़ता है तो यह सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में फसल में कीट लगने की संभावना बनी रहती है, इसलिए किसानों को देखरेख की ज्यादा जरूरत है।

इन फसलों के लिए फायदेमंद ठंड

कोहरा छाने से रात व सुबह के तापमान में गिरावट आती है। इससे रबी फसल की दर बढ़ती है। कोहरा छाने से रात व सुबह का तापमान गिरने से फसल का अंकुरण अच्छा होगा। जिसका लाभ किसान को मिलेगा। दिन का तापमान लगभग अनुकूल रहने से किसी प्रकार के नुकसान की कोई संभावना नहीं है।

किसानों का कहना है कि इस तरह का मौसम इस समय खेती-किसानी के लिए फायदेमंद होता है। खासकर चना, गेहूं, मटर, आलू, टमाटर आदि की फसल को इस सर्दी से फायदा होगा।

Tags