History of 1 January: जानिए आज 1 जनवरी का इतिहास – 1880 में आज ही के दिन भारत में हुई थी मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत

 
afse
 

History of 1 January: 1 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि देश में 1880 में आज ही के दिन भारत में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई थी। 1862 में 1 जनवरी को ही भारतीय दंड संहिता लागू किया गया था। 1915 में आज ही के दिन महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिए वायसराॅय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया था।

1 जनवरी का इतिहास (1 January Ka Itihas) इस प्रकार है:
2013 में आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा था।
2001 में 1 जनवरी के दिन ही कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ था।
1996 में आज ही के दिन सिंगापुर एशिया का जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना था।
1995 में 1 जनवरी को ही विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया था।
1992 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की थी।
1973 में 1 जनवरी को ही जनरल मानिक शॉ को फील्ड मार्शल बनाया गया था।
1972 में आज ही के दिन बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया था।
1971 में 1 जनवरी को ही टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया था।
1955 में आज ही के दिन भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया था।
1951 में 1 जनवरी को ही ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया था।
1949 में आज ही के दिन कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई थी।
1948 में 1 जनवरी के दिन ही इटली का संविधान अस्तित्‍व में आया था।
1918 में आज ही के दिन उत्तर-पूर्वी यूरोपीय देश लताविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
1915 में 1 जनवरी को ही महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिए वायसराॅय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया था।
1912 में आज ही के दिन रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्‍थापना हुई थी।
1909 में 1 जनवरी के दिन ही अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया था।
1906 में आज ही के दिन ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया था।
1880 में 1 जनवरी के दिन ही भारत में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई थी।
1862 में आज ही के दिन भारतीय दंड संहिता लागू किया गया था।
1833 में 1 जनवरी के दिन ही बेल्जियम और हॉलैंड के बीच जोनहोवेन संधि पर साइन किए गए थे।
1738 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर साइन किए गए थे।
1664 में 1 जनवरी के दिन ही छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत अभियान शुरू किया था।

1 जनवरी का इतिहास (1 January Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1978 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री विद्या बालन का जन्म हुआ था
1975 में 1 जनवरी को ही हिंदी फिल्मों की एक अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का जन्म हुआ था।
1961 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ और मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे एन. बीरेन सिंह का जन्म हुआ था।
1953 में 1 जनवरी को ही राजनीतिज्ञ सलमान खुर्शीद का जन्म हुआ था।
1951 में आज ही के दिन बाॅलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता नाना पाटेकर का जन्म हुआ था।
1943 में 1 जनवरी के दिन ही भारतीय वैज्ञानिक रघुनाथ अनंत माशेलकर का जन्म हुआ था।
1937 में आज ही के दिन प्रख्यात उपन्यासकार काशीनाथ सिंह का जन्म हुआ था।
1920 में 1 जनवरी को ही समाजवादी विचारधारा के महान भारतीय नेता मनीराम बागड़ी का जन्म हुआ था।
1914 में आज ही के दिन भारतीय राजकुमारी नूर इनायात खां का जन्म हुआ था।
1914 में 1 जनवरी को ही प्रसिद्ध बांग्ला लेखक अद्वैत मल्लबर्मन का जन्म हुआ था।
1894 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस का जन्म हुआ था।
1892 में 1 जनवरी के दिन भारत के महान क्रांतिकारी महादेव देसाई का जन्म हुआ था।

1 जनवरी को हुए निधन

2008 में आज ही के दिन पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक प्रताप चन्द्र चंदर निधन हुआ था।
1940 में 1 जनवरी के दिन ही प्रसिद्ध तेलुगु लेखक पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव का निधन हुआ था।
1955 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का निधन हुआ था।
1933 में 1 जनवरी के दिन ही भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक हेमचंद दासगुप्त का निधन हुआ था।

Tags