HKRN Jobs: HKRN के माध्यम से इस जिले के युवाओं को मिली सबसे ज्यादा नौकरी, दादरी रहा सबसे पीछे

 
fgd

HKRN Jobs: हरियाणा में अस्थायी नौकरियों के लिए गठित किया गया हरियाणा कौशल रोजगार निगम पिछले दो साल में मात्र 27 फीसदी युवाओं को ही रोजगार दे पाया है। इनमें हिसार के युवा सबसे आगे हैं, जबकि चरखी दादरी के युवा सबसे पिछड़े हैं। 

ये आंकड़े हरियाणा सरकार ने महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के सवाल के जवाब में विधानसभा के पटल पर रखा है। दरअसल कच्चे कर्मचारियों को ठेकेदारों के शोषण से बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने 13 अक्टूबर 2021 को कौशल रोजगार निगम की स्थापना की थी। 

इसकी स्थापना का मुख्य उद्देशय सरकारी और निजी संस्थानों में कुशल और सह कुशल कर्मचारियों की मांग को पूरा करना है। पहले अस्थायी कर्मचारियों के पीएफ और ईएसआई आदि कटने को लेकर शिकायतें मिलती थी, इसके अलावा विभागों में कम कर्मचारियों की नियुक्ति करके केवल कागजों में ही कर्मचारियों के नाम से फर्जीवाड़ा कर वेतन निकाला जाता था। इन सब पर रोक के लिए निगम बनाया गया है

जिला।   रोजगार

हिसार
10,433
पंचकूला
8,951
रोहतक
7,267
सोनीपत
7,108
जींद
6,621
करनाल
6,392
सिरसा
6,161
भिवानी
5,993
अंबाला
5,705
गुरुग्राम
5,263
कुरुक्षेत्र
5,240
कैथल
5,197
यमुनानगर
4,904
महेंद्रगढ़
4,460
झज्जर
4,216
पलवल
4,209
रेवाड़ी
4,149
फतेहाबाद
3,943
पानीपत
3,268
नूंह
3,180
फरीदाबाद
3,114
चरखी दादरी
2,826

कुल रोजगार

1,18,660


HKRN की ओर से पिछले दिनों 10 हजार पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इसके तहत इस्त्राइल, यूके और दुबई में युवाओं की जरूरत है। अब तक इस्त्राइल के लिए 3 हजार, यूके के लिए 900 और दुबई के लिए 2100 युवाओं ने आवेदन किया है। 

आयोग की मंशा है कि विदेशों में भेजने से पहले संबंधित युवाओं को संबंधित देशों की भाषा सिखाई जाए, ताकि वहां जाकर काम करने में कोई परेशानी न आए

वहीं महम के विधायक बलराज कुंडु का कहना है कि अधिकारियों ने सदन के अंदर गलत जानकारी दी है। सच्चाई ये है कि निगम के माध्यम से अब तक एक लाख से अधिक युवाओं को जो पहले से ही नौकरी पर थे, उनको निगम में समायोजित किया गया है। 

18 हजार से अधिक नए युवाओं को रोजगार दिया गया है। इसलिए निगम को स्थापित करने का कोई मतलब ही नहीं रह जाता है। यह युवाओं के साथ खिलवाड़ है

Tags