HSSC CET: HSSC ग्रुप डी के अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार, आ गई ये बड़ी खबर

 
HSSC ग्रुप डी के अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार

HSSC CET: हरियाणा में सीईटी ग्रुप-सी की भर्ती प्रक्रिया पहले पूरी होगी और ग्रुप-डी का रिजल्ट अगले महीने जारी होगा। आपको बता दें कि ग्रुप-सी की परीक्षा 30-31 दिसंबर को और जनवरी में छह-सात को होगी। दरअसल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अब ग्रुप सी के 32 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को पहले पूरा करेगा।

ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया बाद में पूरी होगी। पहले आयोग ने ग्रुप डी की भर्ती पहले पूरी करने का निर्णय लिया था। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी के अनुसार ग्रुप कसी के लिए 30 और 31 को परीक्षा होगी। इसके बाद छह, सात जनवरी को भी परीक्षा का आयोजन होगा।

ये परीक्षाएं करनाल, कुरुक्षेत्र में आयोजित होंगी। छह, सात जनवरी का शेडयूल अगले सप्ताह जारी होगा। ग्रुप सी की परीक्षाओं के लिए 3.59 लाख युवा इंतजार में हैं। ग्रुप डी की लिखित परीक्षा का परिणाम फिलहाल जारी नहीं होगा।

पहले सभी विभागों को ग्रुप डी के पदों की सूचना सरकार को देनी है। इससे पता चलेगा कि किस विभाग में कितने पद खाली हैं। इन पदों के आधार पर ही ग्रुप डी की परीक्षा पास करने वाले युवाओं को तवज्जो दी जाएगी।

दूसरी ओर ग्रुप डी का रिजल्ट अगले माह ही जारी किया जाएगा, क्योंकि जब तक ग्रुप डी के सभी पदों की डिटेल नहीं आ जाती, तब तक ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी।

ऐसे में सरकार निर्णय ले चुकी है कि डिटेल आने के बाद ही ग्रुप डी की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। यह परीक्षा 8 लाख से अधिक युवाओं ने दी है।

Tags