IAS Pari Bishnoi: हरियाणा के कद्दावर राजनीतिक परिवार की होने वाली बहू को मिला हरियाणा कैडर, 4 बार के सरपंच की है पोती

 
news


IAS Pari Bishnoi: सिक्किम कैडर की IAS परी बिश्नोई के आवेदन को हरियाणा सरकार ने एनओसी दे दी है।

इसी के साथ हरियाणा को जल्द एक और IAS अफसर मिल जाएगी। ये IAS आदमपुर से BJP विधायक भव्य बिश्नोई की फिऑन्से होंगी। 

परी बिश्नोई 2020 बैच की आईएएस हैं, UPSC एग्जाम में उनका देश में 30वां स्थान आया था। 

परी बिश्नोई ने केंद्र सरकार में आवेदन किया था कि वह अपने पेरेंट्स की देखभाल करना चाहती हैं, 

इसलिए उन्हें सिक्किम कैडर से हरियाणा कैडर में बदल दिया जाए। 

केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार इसके लिए एनओसी मांगी थी।

परी बिश्नोई की NOC को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद अब इसे केंद्र को भेज दिया जाएगा, 

जिसके बाद उनका सिक्किम कैडर बदलकर हरियाणा हो जाएगा।

महिला IAS अधिकारी परी बिश्नोई ने कड़ी मेहनत और अपनी प्रतिभा के दम पर यूपीएससी की परीक्षा पास की। अपना IAS बनने का सपना पूरा किया। 

एक सामान्य परिवार से आने वाली परी बिश्नोई वर्तमान में सिक्किम की राजधानी गंगटोक में SDM के पद पर कार्यरत हैं।

I​​AS अधिकारी परी बिश्नोई का जन्म राजस्थान के बीकानेर जिले में हुआ। जिले के काकड़ा गांव में जन्मीं परी बिश्नोई का फोकस शुरू से ही एजुकेशन पर रहा। 

परी की मां सुशीला विश्नोई वर्तमान में जीआरपी में एक पुलिस अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वहीं उनके पिता मनीराम बिश्नोई एक वकील हैं। परी बिश्नोई के दादा गोपीराम बिश्नोई चार बार गांव के सरपंच रह चुके हैं।

परी की अजमेर सिटी के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से स्कूली पढ़ाई हुई। इसके बाद ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन में एडमिशन लिया। 

ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के बाद परी ने MDS यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट-ग्रेजुएट की। 

परी बिश्नोई ने अपने तीसरे प्रयास में जनरल कैटेगरी में 30वां स्थान हासिल कर मुकाम हासिल किया।

हरियाणा के पूर्व CM चौधरी भजनलाल के पोते और आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई की 1 मई को परी बिश्नोई के साथ सगाई हुई थी। 
 

Tags