Weather Alert: हरियाणा से विदा हुआ मानसून, 16 जिलों में खूब बरसे बादल, 6 जिले झमाझम को भी तरसे

 
news

Weather Alert: हरियाणा से मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। इस बार राज्य में मानसून का अपने निर्धारित समय से पहले ही आगमन हुआ था। 

जून और जुलाई महीने में प्रदेश के 2-तीन जिलों को छोड़कर मानसून गतिविधियां सामान्य से अधिक रहीं, 

लेकिन अगस्त और सितंबर महीने के पहले 15 दिनों तक अल-नीनो के असर के कारण मानसून पर ब्रेक लगा रहा।

इस वजह से मानसून की विदाई के दौरान प्रदेश में बारिश सामान्य से कम दर्ज हुई है।

1 जून से 30 सितंबर के दौरान हरियाणा में कुल 421.5 MM बारिश दर्ज हुई है, 

जबकि इस दौरान संपूर्ण इलाके में 429.6 एमएम सामान्य बारिश दर्ज की जाती है, जो सामान्य बारिश से 2 प्रतिशत कम है।

हरियाणा के 6 जिले ऐसे रहे जिनसे मानसून रूठा रहा। इन जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। 

16 जिलों में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। 

सूबे में 22 सितंबर से 28 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार औसतन 8.4 MM बारिश हुई, 

जबकि सामान्य तौर पर 12 एमएम बारिश होती है। यह सामान्य से 30 प्रतिशत कम बारिश है।

कैथल, महेंद्रगढ़ और मेवात तीन जिले ऐसे रहे, जहां हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून की विदाई अब लगभग हो चुकी है। 

इसके बाद भी 2-3 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवात कमजोर होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के पूर्वी हिस्सों में बंगाल की खाड़ी से आ रही मानसूनी हवाओं से उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवात का आंशिक असर देखने को मिलेगा। 

इसके असर से आंशिक बादलवाही और सीमित स्थानों पर बिखराव वाली बारिश देखने को मिलेगी।

हरियाणा में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। हवा में नमी से दोपहर के समय तापमान 34 डिग्री के आस-पास और रात में तापमान 21 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। 

बीते दिनों से बारिश ना होने के कारण कुछ क्षेत्रों में गर्मी सता सकती है। 

हवा में 30 से 60 प्रतिशत ह्यूमिडिटी रहने और 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा के मध्य हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

Tags