WFI Update: पहलवान साक्षी मलिक के ससुर का बड़ा बयान, कह दी ये बात

 
ac

केंद्रीय खेल मंत्रालय के कुश्ती संघ को सस्पेंड करने के फैसले को पहलवान साक्षी मलिक के ससुर सत्यवान कादियान ने सही ठहराया।

कादियान​ ने कहा कि फेडरेशन में बृजभूषण का नजदीकी नहीं होना चाहिए। साथ ही कमेटी में एक महिला हो या फिर महिलाओं के लिए अलग से बने।

रविवार को कुश्ती संघ सस्पेंड होने के बाद दैनिक भास्कर की टीम रोहतक स्थित साक्षी के घर पहुंची। जहां पर साक्षी मलिक के ससुर सत्यवान कादियान से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने सही फैसला लिया है। यह फैसला पहले ले लेना चाहिए था। बृजभूषण तानाशाह व्यक्ति है।

वहीं साक्षी मलिक द्वारा कुश्ती से संन्यास लेने की बात पर कहा कि अब वह दोबारा खेलेगी या नहीं, यह तो साक्षी ही बताएगी।

साक्षी मलिक के ससुर सत्यवान कादियान बातचीत करते हुए।

साक्षी मलिक के ससुर सत्यवान कादियान बातचीत करते हुए।

गौंडा में कुश्ती प्रतियोगिता से डरे हुए थे खिलाड़ी
सत्यवान कादियान ने कहा कि WFI कमेटी को जो सस्पेंड किया है, वह सोच-समझकर किया होगा। जो अध्यक्ष बना था, वह डम्मी था। अध्यक्ष बनते ही फैसला कर दिया कि गौंडा में कुश्ती प्रतियोगिता होगी। जिससे बच्चे डरे हुए हैं। फोन करके भी पहलवानों ने कहा कि फिर से उन्हें खेलने के लिए वहां ही बुला लिया। यह दादागिरी दिखाई है। सरकार ने फैसला सही लिया है।

फेडरेशन में एक लड़की को करें शामिल या फिर अलग बनाएं
उन्होंने कहा कि फेडरेशन नहीं बनने से प्रतियोगिताएं कम हो गईं। जिससे खिलाड़ियों को भी नुकसान है।

मां-बाप अपनी बेटियों को कुश्ती में डालने से झिझकते हैं। ऐसी दादागिरी से डर रहे हैं। सरकार से मांग है कि बृजभूषण सिंह के किसी भी समर्थक को WFI का अध्यक्ष ना बनाया जाए।

इसके अलावा किसी को भी बना दें, कई खिलाड़ी हैं। एक लड़की (महिला) भी फेडरेशन में होनी चाहिए। लड़कियां तो उसी से खुलकर बात कर सकती हैं। या फिर सरकार लड़कियों के लिए अलग से फेडरेशन बना दे। नहीं तो डर का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें...

बजरंग पूनिया वापस लेंगे पद्मश्री सम्मान:साक्षी मलिक कुश्ती छोड़ने के फैसले पर विचार करेगी, मां बोली- फेडरेशन में चरित्रहीन नहीं चरित्रवान लाएं

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की नई कार्यकारिणी भंग कर दी। कुछ दिन पहले ही बृजभूषण के करीबी संजय सिंह इसके प्रधान बने थे। चुनाव के विरोध में कुश्ती छोड़ने वाली साक्षी मलिक की मां सुदेश मलिक ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि फेडरेशन में अब चरित्रहीन नहीं चरित्रवान लोग लाएं जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि साक्षी अब कुश्ती छोड़ने के फैसले पर दोबारा विचार कर सकती है पढ़ें पूरी खबर...

गोंडा में रेसलिंग चैंपियनशिप के विरोध में उतरी साक्षी:मलिक बोलीं- वह बृजभूषण का इलाका, मैंने तो कुश्ती छोड़ दी; जूनियर कैसे लड़ने जाएंगी

इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) को लेकर हरियाणा की ओलिंपियन रेसलर साक्षी मलिक ने अब जूनियर नेशनल मुकाबले गोंडा में करवाने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया कि जूनियर पहलवान गोंडा में कंपीटिशन को लेकर डरी हुई हैं।

Tags