Hssc News: हरियाणा के युवाओं के लिए मुख्यंमत्री मनोहर लाल का बड़ा तोहफा अगले 6 महीने में होगी 61 हजार पदों पर भर्ती

 
va

Hssc News: भर्तियों और बेरोजगारी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में विपक्ष को करारा जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के दस साल और अपनी नौ साल की सरकार के आंकड़े सदन में रखे। मुख्यमंत्री ने दावा किया आगामी छह माह में 61 हजार और पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी प्रक्रिया जारी है। ग्रुप-डी की सीईटी का परिणाम आने के बाद सीधे मेरिट के आधार पर नौकरी मिलेगी। इसके अलावा ग्रुप-सी का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में है।

सदन में विपक्षी दलों के सदस्यों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ साल में क्लास-1 व 2 की 11,500 और क्लास-3 व 4 की 1 लाख 6 हजार पदों पर भर्तियां की गई हैं। इसके अतिरिक्त क्लास-1 व 2 के 3200 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। इस प्रकार कुल 1 लाख 67 हजार भर्तियां हो जाएंगी।

वहीं, कांग्रेस के 10 साल के शासन में एचपीएससी भर्तियों और बेरोजगारी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष को दिया जवाब की 8700 और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की 93 हजार भर्तियां ही हुई थीं। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम गठित किया है। इस सरकारी प्लेटफॉर्म के तहत 1,05,728 पुरानी मैनपावर को समायोजित किया गया है और 12,885 नए लोगों को नौकरी दी गई है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के करीब चार लाख पद हैं, कई विभागों में जरूरत से अधिक पद स्वीकृत हैं। शिक्षा विभाग में जेबीटी अध्यापक 45 हजार हैं, जबकि 30 बच्चों पर एक अध्यापक नीति के तहत 36 हजार की जरूरत है। इस प्रकार से नौ हजार अधिक अध्यापक हैं। फिर भी सरकार ने 25 बच्चों पर एक शिक्षक का फार्मूला कर इनकी नौकरी बचाई है।

Tags