हरियाणा

Nuh News: नूंह जिले की 18 जनवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Nuh News: नूंह जिले की 18 जनवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

मनीष आहूजा, ब्यूरो चीफ,  नूंह। हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर दर्ज करवाई गई एफआईआर मामले को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। उधर अब स्थानीय भाजपा नेता मोनू उपाध्याय, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली के समर्थन में आगे आ रहे हैं। मोनू उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कुछ षडयंत्रकारी उनकी छवि को धूमिल कर रहे हैं और कुछ लोग मिलकर राजनीतिक द्वेष भाव से उन पर आरोप लगा रहे हैं। इस केस को लेकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कुछ समय में सबके सामने सच आ जाएगा। एक राजनीतिक दुर्भावना से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर अनर्गल आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते उन पर गलत आरोप लगाये गए हैं। इस मामले को लेकर निप्पक्ष जांच होनी चाहिए। झज्जर जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने कहा कि मोहनलाल बडोली एक अच्छे संघ सेवक है और 1988 से लगातार भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने मंडल अध्यक्ष से राजनीति शुरू की थी। उनका उनसे 30 वर्षों से संबंध रहा है। प्रदेश में उन्होंने ईमानदारी से काम किया है। उसी का परिणाम है कि भाजपा तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब रही। प्रदेश में लोगों का जो माहौल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में रहा, वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली मेहनत और निष्ठापूर्वक काम करने की बदौलत रहा। उन्होंने कहा कि मोहनलाल बड़ोली भाजपा के हर कार्यकर्ता का सम्मान किया चाहे वह  युवा मोर्चा का हो। उन्हें न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। उनकी लोकप्रियता को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से यह षडयंत्र रचा गया है। मगर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मोहनलाल बड़ोली के साथ खड़ा है। क्योंकि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। मोहनलाल बड़ोली शुरू से ही भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे है और काफी वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे है। उन पर लगाए आरोप निराधार है। जल्द ही सच्चाई सबके सामने आएगी।

 

सीसीटीवी कैमरे लगाकर करें पुलिस का सहयोग : जसवीर

आज समाज नेटवर्क पुन्हाना मनीष आहूजा

पुन्हाना : क्षेत्र में अपराध को खत्म करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोग भी सहयोग करें और बाजार से लेकर घर व दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं।  पुन्हाना थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप के दिशा-निर्देशानुसार लोगों से सीसीटीवी कैमरें लगवाने की अपील की जा रही है, ताकि इससे अपराधियों को काबू करने में मदद मिल सके। इसके साथ ही कावंडियों की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

जसवीर सिंह ने बताया कि जब कोई अपराध घटित होता है तो सबसे पहले पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की सहायता लेती है। आज के समय अपराधों की रोकथाम, अन्वेषण एवं छानबीन के लिए नवीन तकनीकी का उपयोग सबसे अधिक कारगर साबित हो रहा

तरह से सहयोग बहुत जरूरी है। इसलिए लोगों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील भी की जा रही है। इससे निश्चित तौर पर उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपराध को रोकने के लिए आप सभी सतर्क रहें और सीसीटीवी कैमरा लगाकर पुलिस का सहयोग करें। जनता के सहयोग से कोई भी अपराधी पुलिस की नजर से बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपनी दुकानों पर कम से कम दो कैमरे दुकान के बाहर जरूर लगावाएं। जिससे रोड पर होने वाली गतिविधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखी जा सके। साथ ही अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।

क्षेत्र में अपराध को पूरी तर अपराध पर अंकुश लग पाएगा। जसवीर सिंह, थाना प्रभारी पुन्हाना।

हरियाणा में भ्रष्ट पटवारियों की सूची में नूंह जिले के 6 पटवारी शामिल

पटवारियों पर लगे अवैध वसूली के आरोप चार पटवारी ने अपने सहायक भी रखें

नूंह। हरियाणा की भाजपा सरकार ने जहां प्रदेश में भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी की है, वहीं सूची जारी होते ही नूंह जिले की तहसीलों में इस सूची को जारी होते ही हड़कंप मच गया है। सरकार की इस सूची में नूंह जिले के 6 पटवारी भी शामिल हैं। जिनके खिलाफ अब कभी भी कार्रवाई हो सकती है। इन पटवारियों में से चार पटवारियों ने अपने सहायक में रखे हुए हैं। सरकार की तरफ से भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट जारी होने के बाद नूंह पुनहाना, फिरोजपुर झिरका, नगीना, तावडू और इंडरी तहसीलों में हड़कंप मच गया है। इस भ्रष्ट पटवारियों की सूची में नूंह के जुबेर तावडू के समसुद्दीन, पुनहाना के सौरभ, नगीना के आस मोहम्मद, फिरोजपुर झिरका के जितेंद्र कुमार और इंडरी के सुगम नाम के पटवारी शामिल है। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी सूची में जिले के पटवारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नूंह के पटवारी जुबेर पर आरोप लगे हैं कि वो इंतकाल और रजिस्ट्री सहित अन्य कारों के बदले ग्रामीण क्षेत्र से 2000 से लेकर 5000 और शहरी क्षेत्र में से 5000 से ₹8000 तक वसूल करते हैं। वही तावडू के पटवारी शमसुद्दीन ने अपने पास एक सहायक को लगाया हुआ है जो रजिस्ट्री और इंताकाल के एक हजार से ₹5000 तक वसूल करता है। इसके साथ ही पुनहाना में पटवारी सौरभ इंतकाल और रजिस्ट्री सहित अन्य कार्यों के बदले ग्रामीण क्षेत्रों में से 2000 से ₹5000 और शहरी क्षेत्र में से ₹5000 से 10000 और छोटे कार्यों के बदले 200 से 500 रुपए तक वसूल करता है। इसी तरह फिरोजपुर झिरका के पटवारी जितेंद्र कुमार ने अपने पास एक सहायक को लगाया हुआ है। जो इंतकाल रजिस्ट्री सहित अन्य कार्यों के बदले 1000 से ₹10000 लेता है। वहीं उप तहसील नगीना के पटवारी आस मोहम्मद और इंडरी के पटवारी सुगन ने अपने पास निजी सहायक रखे हुए हैं जो विभिन्न कार्यों के बदले 2000 से ₹5000 तक वसूल करते हैं।

Related Articles

Back to top button