Extramarital Affair: हरियाणा में शादी के 3 हफ्ते बाद प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, परिजनों को किया ये मैसेज

 
ac

Extramarital Affair: हरियाणा के करनाल जिले के निसिंग में एक नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहिता शादी के चार दिन तक ससुराल में रही और उसके बाद 20 दिन से अपने मायके में रह रही थी। 

मोबाइल से मैसेज करके विवाहिता ने मायके वालों को जानकारी दी कि वह अपने प्रेमी संग जा रही है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


दरअसल नवविवाहिता अपनी दादी के साथ रहती थी। क्योंकि उसके पिता की मौत हो गई थी और उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। शिकायतकर्ता दादी ने बताया है कि उसके बेटे के तीन बच्चे हैं। जिसमें एक लड़का और दो लड़कियां हैं।

तीनों उसी के पास रह रहे हैं। बीती 29 नवंबर को बड़ी पोती की शादी की गई थी। शादी के चार दिन तक वह ससुराल में रही थी। उसके बाद वह मायके में लौट आई थी। करीब 20 दिन से वह अपने मायके में रह रही थी।


दादी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पोती शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे निसिंग में सूट पर इंटरलॉक करवाने के लिए गई थी। वह दो बजे तक भी घर नहीं लौटी। 

उसने चार बजे अपनी पोती के फोन पर कॉल किया उसने कॉल का जवाब नहीं दिया। पांच बजे मोबाइल पर पोती का मैसेज आया। जिसमें बताया गया था कि वह बस्तली के एक युवक के साथ जा रही है। 

जब युवक के घर पर पूछताछ की गई तो वह भी घर पर नहीं मिला। नवविवाहिता के परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। 

निसिंग थाना के जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर नवविवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।

Tags