Extramarital Affair: हरियाणा में घर से फरार हुई शादीशुदा महिला, घर में नहीं छोड़ा गैस सिलेंडर तक

 
ascx

Extramarital Affair: हरियाणा के करनाल जिले की एक कॉलोनी में विवाहिता घर से फरार हो गई। 2 दिन पहले वह घर से निकली थी। महिला अपने साथ नकदी, गहने व बर्तन तक साथ ले गई है। 

पति ने आसपास के एरिया में पत्नी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। बाद में उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

करनाल के सेक्टर 32-33 थाने के तहत आने वाली एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। 

वह हर रोज की तरह अपने काम पर गया हुआ था। उसकी 30 वर्षीय पत्नी घर पर थी। करीब 10 साल पहले उनकी शादी हुई थी।

शुक्रवार को जब वह शाम को घर पर वापस आया तो पत्नी नहीं दिखी। आस पड़ोस में भी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 

जिससे उसकी चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई। उसने अपने रिश्तेदारों को भी कॉल किया और अपनी पत्नी का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

इसके बाद उसने घर की अलमारी औक संदूक को चेक किया। अलमारी में रखी 60 हजार रुपए की नकदी गायब थी। 

इसके अलावा संदूक व अलमारी में रखे सोने व चांदी के आभूषण भी नहीं मिले। इतना ही नहीं घर का गैस सिलेंडर, रजाई, नए कपड़े, बर्तन तक गायब थे। 

पति ने शक जताया कि उसकी पत्नी सारा सामान लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गई है।

सेक्टर 32-33 थाना के जांच अधिकारी आनंद ने बताया कि 30 वर्षीय महिला दो दिन से लापता है। 

पति ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह गहने व नकदी लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तलाश जारी है।

Tags