Haryana News: हरियाणा में नई नवेली दुल्हन के भागने का वीडियो वायरल, शादी के 4 दिन बाद निकली दीवार फांदकर

हरियाणा के रेवाड़ी में दिन 4 पहले बैंड-बाजे के साथ ससुराल आई दुल्हन दीवार फांदकर भाग गई। दुल्हन के भागने का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अल सुबह दुल्हन भागते हुए दिख रही है। 
 
Haryana News: हरियाणा में नई नवेली दुल्हन के भागने का वीडियो वायरल, शादी के 4 दिन बाद निकली दीवार फांदकर 

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में दिन 4 पहले बैंड-बाजे के साथ ससुराल आई दुल्हन दीवार फांदकर भाग गई। दुल्हन के भागने का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अल सुबह दुल्हन भागते हुए दिख रही है। 

कथित तौर पर फरार हुई दुल्हन घर से गहने और जरूरी सामान भी ले गई। हालांकि सूचना के बाद पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर दुल्हन को बरामद भी कर लिया। गांव टांकड़ी निवासी राजकुमार की शादी 22 नवंबर को यूपी निवासी एक युवती के साथ हुई थी। ये शादी एक बिचौलिए के मार्फत हुई थी। 

परिवार ने धूमधाम से शादी की रस्में निभाई और फिर दुल्हन को अपने घर भी ले आए। दुल्हन के साथ उसका भाई और बहन भी साथ आए थे। 25 नवंबर को दुल्हन का भाई और भाभी दोनों वापस चले गए। राजकुमार का कहना है कि उस वक्त तक सबकुछ ठीक था। अगले दिन सुबह जब उसकी नींद खुली तो पत्नी घर से गायब मिली। 

उसने घर में लगे CCTV कैमरे चेक किए तो वह घर की दीवार कूदकर भागती हुई नजर आई। राजकुमार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बावल थाना पुलिस ने राजकुमार की शिकायत के फौरन बाद मामले में कार्रवाई करते हुए दुल्हन को रेवाड़ी के ही भड़ंगी मोड से बरामद कर लिया। 

आरोप है कि दुल्हन घर से सोने-चांदी के जेवरात और सामान भी लेकर भागी थी। हालांकि कथित तौर पर दुल्हन के फरार होने के मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।

Tags