12 January Ka Love Rashifal: 12 जनवरी का लव राशिफल, जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

 
c
  12 January Ka Love Rashifal: 12 जनवरी का लव राशिफल, जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

मेष 
रोमांस के मामले में आज आप बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। अपने साथी का साथ आपको हर एक मामले में मिलेगा। साथी आपके ऊपर बहत ही प्यार लुटााएगा। आकर्षक होने के साथ साथ प्यार की अभिव्यक्ति भी ज़रूरी हैं इसलिए आज अपने प्रेमी को कोई सरप्राइज देना न भूले। 

वृष 
जो जातक पिछले कई दिनों से अपने मन की बात साथी को नहीं साझा कर रहे थे वह करने में कामयाब होंगे। प्यार के इजहार का दिन आज है। लेकिन कुछ मामलों में आपके प्यार के रास्ते में मुश्किलें आ सकती हैं।  प्यार को गहरा बनाने के लिए इसका इजहार भी बहुत आवश्यक है। 

 

 

मिथुन 
अपने साथी को ख़ुशी और संतुष्टि प्रदान करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। मेल-मिलाप के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा लेकिन आपको अपने साथी की हर एक बात को मनाना जरूरी नहीं है। सबसे पहले किसी मुद्दे पर फैसला लेने से पहले साथी की राय अवश्य लें।

 

कर्क 
किसी गंभीर विषय को लेकर आपका अपने पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको प्यार को सहेज कर रखना होगा। बाद में आप साथी को खुश करने के लिए कोई उपहार दे सकते हैं। 

 

सिंह 
प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही बेहतर साबित होगा। साथी संग रोमांस के पल व्यातीत करने में कामयाब रहेंगे। सच्चे मन से अपने साथी की भावनाओं का ख्याल रखें।

 

 

कन्या 
आज आपको अपने दिल की बात को सुनना होगा। आपको अपने गुस्से का इजहार करने से बचना होगा नहीं तो साथी संग मामला बिगड़ सकता है। आप दूसरों को प्यार करने और उनसे प्यार पाने की इच्छा रखेंगे। लोगों पर सोच समझ कर विश्वास करें क्योंकि वो आपको गुमराह कर सकते हैं। 

तुला 
प्रेम के मामले में आप बहुत ही भाग्यशाली रहने वाले होंगे। साथी का प्यार और ध्यान आपको अच्छे से मिलेगा। पार्टनर संग रोमांटिक पल मिलेंगे। साथी संग रोमांस और अंतरंगता दोनों का सुख प्राप्त होगा। 


वृश्चिक 
आपका मूड आज उत्साह और रोमांस से भरा हुआ है और आपका यही मूड आज आपको अपने प्रेमी व परिवार के नजदीक ले आएगा। जीवनसाथी मिलकर आगे की योजनाएं बनाएं। आपका निस्वार्थ प्रेम, उत्साह और योग्यता की सब प्रशंसा करेंगे।

धनु 
प्रेमी जातकों को अपने साथी से प्यार का एहसास पाने में कामयाब रहेंगे। आपका जीवनसाथी अपने रिश्ते को लेकर बेहद उत्साही और संजीदा हैं ऐसे में उसकी उपेक्षा न करें क्योंकि ऐसा प्यार किस्मतवालों को ही मिलता है।

मकर 
प्यार के मामले में आपको समझदारी से काम लेना होगा। पिछली गलतियों को ध्यान में रखना होगा। सुनहरे और रोमांटिक पल से आप साथी को खुशी देने में आपको कामयाबी मिलेगी।

कुंभ 
आज आप अपने साथी की हर एक इच्छा को पूरी करेंगे। साथी को कई रोमांटिक जगहों पर घूमाने के लिए लेकर जा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा।

मीन 
आज आप अपने चारों ओर प्यार की रोमांटिक धुन को बजते हुए महसूस करेंगे। अगर आप सकारात्मक रहेंगे तो वो सब मिलेगा जिसकी आपको इच्छा है।

Tags