Sapna Dance: सपना चौधरी का डांस वीडियो हुआ वायरल, महफिल में ठुमकों से लूटा ताऊ का दिल

 
ax

Sapna Dance: सपना चौधरी के डांस के दीवाने तो आप होंगे ही। उनके ठुमकों और कमर की लचक पर पूरा हिंदुस्‍तान फिदा है। लेकिन सपना की खूबसूरती कई बार उनके बेजोड़ डांस को भी फीका कर देती है। कुछ ऐसा ही उनके इस डांस वीडियो में है। 

यह वीडियो यूट्यूब पर 'सोनोटेक मस्‍ती' चैनल ने 11 महीने पहले ही शेयर किया है। वीडियो में नीले रंग के सलवार-सूट में सपना का रंग-रूप ऐसा दमक रहा है कि चांद भी फीका पड़ जाए।

सपना के लिए वहां बकायदा हरे कारपेट के साथ स्‍टेज सजा है। जबकि उनके चारों तरफ फैंस और मेहमानों की भीड़ है।

वीडियो में सपना चौधरी मशहूर हरियाणवी गाने 'जेवड़ी सी बात राखी से' पर परफॉर्म कर रही हैं। यह गाना सिंगर सोमवीर कठुरवाल ने गाया है। जबकि इस गीत के बोल संजीत सरोहा ने लिखे हैं। वीडियो में सपना चौधरी का अंदाज बड़ा ही मदस्‍त है। 

गाने की धुन और इसके बोल में हरियाणवी लोकगीत की मिठास है। जबकि स्‍टेज पर लहराती, मुस्‍कुराती सपना चौधरी की अदाएं घायल करने वाली हैं।

इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए फैंस ने लिखा है कि इसमें सपना की खूबसूरती बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस से भी बढ़कर है। वाकई इस वीडियो को एक बार देखना शुरू करें तो सपना चौधरी से नजरें हटाना मुश्‍क‍िल हो जाता है।

Tags